Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatestDelhi Congress: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया पद...

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया पद से इस्तीफा; दिल्ली में कमजोर होती कांग्रेस

Google search engine

Delhi Congress: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को इस्तीफा सौंपा है।

पार्टी अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लवली ने लिखा है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई (Delhi unit) उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए थे। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

सात लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को होगा मतदान

दिल्ली की सात लोकसभा (Lok Sabha) सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि अमरिंदर सिंह लवली को 31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Delhi Congress: चुनाव प्रचार में पहली बार उतरीं सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने पार्टी में प्रचार

की कमान अपने हाथों में संभाल ली है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गैरमौजूदगी में

सुनीता रैलियों का प्रमुख चेहरा बन रही हैं। शनिवार को वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा की कोंडली

विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट’ से अभियान के तहत रोड शो में शामिल हुईं। इस मेगा रोड शो

के जरिए सुनीता केजरीवाल दिल्ली में किए गए अरविंद केजरीवाल के काम को गिना रही हैं।

रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा

अपने रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा, एक महीने से आपके मुख्यमंत्री और मेरे पति को

जबरदस्ती जेल में डाल रखा है। अभी तक किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है। वे कह रहे हैं

कि जांच होगी। अगर जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या वे उन्हें 10 साल तक जेल में रखेंगे। केजरीवाल

22 साल से मधुमेह के मरीज हैं और 12 साल से इंसुलिन (insulin) पर हैं। क्या वे अरविंद केजरीवाल

को मारना चाहते हैं? में जानती हूं कि आप लोग उससे प्यार करते हैं और यही उनकी समस्या है।’

Google search engine
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments