Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatestदहेज़ के लिए करनाल की बेटी पर उतर प्रदेश में ज़ुल्म; गाड़ी...

दहेज़ के लिए करनाल की बेटी पर उतर प्रदेश में ज़ुल्म; गाड़ी और मकान बनाने की कर रहे है डिमांड

Google search engine

UP News: हरियाणा में करनाल के इंद्री के बेटी के ने यूपी (Uthar Pradesh) में ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दहेज के लोभियों ने पहले तो शादी के बाद बाइक (Bike) की जगह गाड़ी (Car) डिमांड की। जब गाड़ी नहीं दी तो आरोपियों ने मकान बनाने के लिए मायके 5 लाख रुपए लाने को कहा।

लेकिन जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसके अलग अलग तरीके से यातनांए दी गई। कई बार पंचायतें भी हुई। लेकिन आरोपी नहीं मानें। जिसके बाद अब विवाहिता ने इंद्री थाना पुलिस को पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी।

30 सितंबर 2022 हुई थी शादी

इंद्री के गांव नांगल मॉडल की रहने वाली बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर 2022 को उसकी शादी यूपी के गांव बढ़ौली सादान निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के उसके पिता ने 10 लाख रुपए खर्च किए। इतना ही नहीं दहेज में उसे एक बाइक भी दी।

लेकिन ससुराल के लोगों को दहेज में बाइक नहीं गाड़ी चाहिए थी। जिसके चलते शादी के कुछ दिन बाद ही उसे गाड़ी के लिए ताने देने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं शादी के 1 महीने के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

UP News: लड़के वालो ने मारपीट करके कमरे में बंद किया

पीड़िता ने बताया कि गाड़ी के लिए जब उसे बार बार परेशान करने लगे तो मैंने उन्हें साफ मना कर दिया कि

उसके पिता गाड़ी नहीं दे सकता। लेकिन पति सहित परिवार के सभी 6 सदस्यों ने उसके साथ मारपीट कर

कमरे में बंद कर दिया और भूखा प्यासा रखा गया। अगले दिन जैसे ही उसे मौका मिला तो अपने पिता को

सारी जानकारी दी। जिसके बाद उसके पिता व भाई उसके ससुराल पहुंचे और पंचायत की। जिसके बाद

उसके ससुराल के लोगों ने अपनी गलती मान ली।

कुछ दिन रहे ठीक फिर मांगने लगे पैसे

पंचायत के बाद कुछ दिन तो ससुराल के लोगों ने उसे ठीक रखा। लेकिन 10 दिन बाद फिर उससे मकान

बनाने के लिए मायके से 5 लाख रुपए की डिमांड। लेकिन मैंने मना कर दिया। उसके बाद फिर उसे

मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके पति और ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। उसने बिना मेरी

मर्जी के जबरदस्ती अप्राकृतिक तरीके मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि अब मैं

तेरे साथ ऐसे ही हर रोज करूंगा। जब तक कि तु अपने घर से पैसे लेकर नही आती।

UP News: निकाला घर से बाहर

​​​​​​​पीड़िता ने इन सब बातों को बारे में जब अपने पिता को बताया को उसका पिता दिंसबर 2023 को फिर

पंचायत लेकर मेरे ससुराल पहुंचा। लेकिन इस दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर उसके पिता व भाई के

साथ गाली गलौज की और उनके साथ मुझे भी घर से निकाल दिया, और कहा कि जब तक उनकी

मांगे पूरी नहीं करते तब तक इस घर में आना मत। ससुराल के लोगों उसके सभी गहने,

अन्य दहेज का सामान भी अपने कब्जे में ले लिया

पुलिस कर रही मामले की जांच

​​​​​​​इंद्री थाना के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पति सहित

ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Google search engine
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments