Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatest16 राउंडों में कालका विधानसभा व 15 राउंडों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र...

16 राउंडों में कालका विधानसभा व 15 राउंडों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हुई संपन्न

Google search engine

Panchkula: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए कालका विधानसभा क्षेत्र व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। कालका विधानसभा क्षेत्र के 218 पोलिंग बूथों की मतगणना को 14 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी हुई। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबलों पर 15 राउंड में पूरी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने मतगणना केन्द्रों का दौरा किया। एसडीएम एवं एआरओ कालका लक्षित सरीन ने कालका विधानसभा और एसडीएम एवं एआरओ पंचकूला गौरव चैहान ने पंचकूला विधानसभा के प्रत्येक राउंड का रिजल्ट घोषित किया।

नोटा को 768 वोट मिले

कालका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को 69257, इंडियन नेशनल कांग्रेस के वरूण चैधरी को 58412, जननायक जनता पार्टी की किरण पुनिया को 1914, इंडियन नेशनल लोकदल के गुरप्रीत सिंह को 825, बहुजन समाज पार्टी के पवन रंधावा को 1340, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के कमल कुमार बराडा को 868, पीप्लस पार्टी आॅफ इंडिया के गुलाब सिंह को 240, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डा. नितेश चोपड़ा को 95, भारतीय जवान किसान पार्टी के बलजीत सिंह को 379, भारतीय युवा जन शक्ति पार्टी के बेटा माम चंद को 158, इकम सनातन भारत दल के मेहर सिंह चालीया को 204, हरियाणा जनसेना पार्टी के राकेश कुमार को 281, बहुजन मुक्ति पार्टी के सूरज कुमार को 141, निर्दलीय मोहर सिंह को 149 और नोटा को 768 वोट मिले।

Panchkula: नोटा को 1168 वोट मिले

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को 79172, इंडियन नेशनल

कांग्रेस के वरूण चैधरी को 58251, जननायक जनता पार्टी की किरण पुनिया को 958, इंडियन

नेशनल लोकदल के गुरप्रीत सिंह को 638, बहुजन समाज पार्टी के पवन रंधावा को 1512, आजाद

समाज पार्टी (कांशी राम) के कमल कुमार बराडा को 380, पीप्लस पार्टी आॅफ इंडिया के गुलाब

सिंह को 149, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डा. नितेश चोपड़ा को 84, भारतीय जवान किसान

पार्टी के बलजीत सिंह को 184, भारतीय युवा जन शक्ति पार्टी के बेटा माम चंद को 104, इकम

सनातन भारत दल के मेहर सिंह चालीया को 179, हरियाणा जनसेना पार्टी के राकेश कुमार को

250, बहुजन मुक्ति पार्टी के सूरज कुमार को 100, निर्दलीय मोहर सिंह को 118 और नोटा को

1168 वोट मिले।

Panchkula: 75551 पुरूष व 65696 महिलाओं शामिल रही

25 मई को कालका विधानसभा के 218 पोलिंग बूथों पर 200181 वोटरों में से 1,35,031

मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से 72,442 पुरूष, 62588 महिलाएं और

एक थर्ड जेंडर शामिल रहा था। पंचकूला विधानसभा के 206 पोलिंग बूथों पर 2,32,913 वोटरों

में से 141247 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से 75551 पुरूष व 65696

महिलाओं शामिल रही।

Google search engine
RELATED ARTICLES

14 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments