Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatestPolitics News: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि...

Politics News: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि बदली: सुमन सैनी

Google search engine

Suman Saini Appeal: मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी नायब सिंह की पत्नी ने की भाजपा के लिए मतदान की अपील प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि आम लोगों के बीच एक ही भावना है कि वे एक बार फिर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि बदल दी है और उनके सकारात्मक प्रयासों ने भारत के लोगों का समर्थन अर्जित किया है। अबकी बार 400 पार का नारा पूरा होगा। लोग मोदी को पसंद कर रहे हैं।

Suman Saini Appeal: लोगों से अपील कर रही हैं कि मोदी जी को वोट करें

विकसित भारत, सक्षम भारत के लिए वे लोगों से अपील कर रही हैं कि मोदी जी को वोट करें। पूरा देश मोदी के साथ है। मोदी है तो मुमकिन है को अपनी आंखों से देखा है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी नरसी विलेज में सुमन श्योकांद, वजीरचंद कालोनी में एडवोकेट रीना संधू और मॉडल टाउन में प्रवीन चौधरी अंजू चौधरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल व करनाल विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की।

एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और देश सेवा के कार्य करते रहेंगे

सुमन सैनी ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता मनोहर लाल को एक बड़ी और रिकार्ड तोड़ जीत दिलवाने का काम करेगी। करनाल के विधानसभा उप चुनाव में भी जनता नायब सिंह सैनी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और देश सेवा के कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कांबोज, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, रेखा आनंद, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी, मीना चौहान रायसन, मंजू खैंची, सुनीता व रजनी सहित अन्य मौजूद रहे।

Google search engine
RELATED ARTICLES

10 COMMENTS

  1. […] टीचर ने बच्चे की आंख पर कॉपी मार दी, जिससे उसकी आंख की रोशनी खराब हो गई. गोल… आंख में संक्रमण फैल गया। बाद में उसे […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments