Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatestBJP से गठबंधन टूटने के बाद बगावत जारी JJP के विद्यायक ने...

BJP से गठबंधन टूटने के बाद बगावत जारी JJP के विद्यायक ने भी दिया इस्तीफा; हरियाणा में जजपा को झटका

Google search engine

JJP MLA: लोकसभा चुनाव से पहले ही जननायक जनता पार्टी (JJP) को एक और बड़ा झटका लगा है। बरवाला से जजपा (JJP) के विधायक जोगीराम सिहाग ने भी आज इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे का लेटर भी वायरल हो रहा है। सिहाग ने कहा कि मैने केवल पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया है। अभी पार्टी में ही हूं, भविष्य का कुछ भी नहीं पता।

उनकी नई पार्टी जॉइन करने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि वे कांग्रेस में भी जा सकता है। हालांकि उनके भाजपा जॉइन करने की भी चर्चा है। सिहाग पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रहे हैं

प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने लिखित इस्तीफा दिया

उधर, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने मौखिक के बाद अब अपना लिखित इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अजय चौटाला को भेज दिया है। निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

JJP MLA: JJP से ये भी दे चुके इस्तीफा

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है, ‘मेरा त्याग पत्र

तत्काल प्रभाव से माना जाए।’ इसके साथ ही JJP की प्रदेश महासचिव रेखा शाक्य ने भी

पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

वह 2019 में ही भाजपा को छोड़कर JJP में शामिल हुई थीं। JJP प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने भी पार्टी को

गुड-बाय बोल चुके हैं। सुरेंद्र भी पार्टी छोड़ चुके निशान सिंह के साथ दिखे। उन्होंने कहा कि जो निर्णय निशान लेंगे,

वह उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी अभी मौखिक रूप से पार्टी छोड़ रहे हैं।

प्रदेश महिला सचिव ने छोड़ी JJP

फतेहाबाद जिले में JJP को एक और झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी

पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी CM रहते हुए

रतिया हलके को बिल्कुल अनदेखा कर दिया। रतिया में कोई काम नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब वह फील्ड में जाती थीं तो लोग काम का पूछते थे। उनका कोई काम नहीं

हुआ, जिस कारण वह पार्टी छोड़ रही हैं। अभी फिलहाल आगे के लिए कोई फैसला लिया नहीं

पहले वह वर्करों से बात करेंगी।

JJP MLA: गठबंधन टूटने से नाराज हैं विधायक

भाजपा से गठबंधन टूटने के साथ ही जजपा में मनमुटाव बढ़ा है। 10 में से 5 विधायक लगातार नाराज चल रहे हैं

इनमें पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम शामिल हैं। जोगीराम सिहाग

इनमें इस्तीफा दे चुके हैं।

Google search engine
RELATED ARTICLES

7 COMMENTS

  1. […] अगर थोड़ी मात्रा में सूखी बर्फ का सेवन… आप इसका इलाज खुद कर सकते हैं। अगर किसी ने सूखी बर्फ खा ली है तो सबसे पहले उसकी जांच कर लें और उसे न खाएं। आपको उसे एंटासिड या कूलिंग एजेंट देना चाहिए ताकि उसे राहत मिले। शरीर के जिस भी हिस्से में दिक्कत हो उसे सूखी बर्फ के इस्तेमाल से स्थिर करें। इसे खराब हवादार कमरे से बाहर निकालें। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments