Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeLatestतांबे के बर्तनों पर कालेपन के साथ-साथ दिखते हैं जिद्दी दाग, इन...

तांबे के बर्तनों पर कालेपन के साथ-साथ दिखते हैं जिद्दी दाग, इन तरीकों से साफ करने पर वापस आ जाएगी तांबे की चमक

Google search engine

Copper Utensils: अक्सर घरों में स्टील और एल्युमीनियम की तरह तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसलिए इन्हें नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता। हालांकि, जैसा कि कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए कुछ लोग घर में तांबे की बोतल और जग रखते हैं। अब चाहे इसका इस्तेमाल कम हो या ज्यादा, एक समय बाद ये बर्तन काले दिखने लगते हैं।

अगर तांबे के बर्तनों को सामान्य तरीके से साफ किया जाए तो इनकी चमक वापस नहीं आती। साफ करने के बाद भी ये खराब और पुराने नजर आते हैं। ऐसे में हम आपको इन बर्तनों को साफ करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। इन तरीकों को आजमाना बेहद आसान है और इससे तांबे के बर्तन की खोई चमक भी वापस आ जाएगी।

नींबू और नमक भी काम आते हैं

तांबे के लोटे, गिलास, बोतल या अन्य बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक नींबू को आधा काटकर उस पर नमक डालकर बर्तन पर धीरे-धीरे रगड़ें। आप चाहें तो नींबू का रस, बराबर मात्रा में नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इस पेस्ट को बर्तनों पर रगड़ने से तांबा एकदम साफ और चमकदार हो जाएगा।

Copper Utensils: इमली का इस्तेमाल करें

तांबे के बर्तनों को नया जैसा बनाने के लिए पकी हुई इमली सबसे फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए इमली को आधे घंटे के लिए एक कप पानी में भिगो दें। जब यह पिघल जाए तो इसे पानी में मसल लें, जिससे पेस्ट बन जाएगा। इसे बर्तन के चारों तरफ लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे स्क्रबर से अच्छे से रगड़ें। जहां बर्तन ज्यादा गंदा लग रहा हो, वहां इमली का पानी स्क्रबर से लगाकर फिर से रगड़ें। वहीं ज्यादा गंदे बर्तनों को गीली इमली का गूदा लगाकर साफ करना चाहिए।

बेसन का जादू देखें

क कटोरी में तीन से चार चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच नमक, दो चम्मच

नींबू का रस और हल्दी डालें। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे

तांबे के बर्तन पर लगाकर एक मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे नैपकिन या

कागज से पोंछकर साफ कर लें। आप चाहें तो इसे साफ पानी से धोकर भी

साफ कर सकते हैं। आप इस पेस्ट को बर्तन के अंदरूनी हिस्से पर लगाकर

भी उसे साफ कर सकते हैं।

Copper Utensils: सिरका वापस लाएगा चमक

सिरके की मदद से तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए एक बड़ा चम्मच नमक

और एक कप सफेद सिरका मिलाएं। अब इसे तांबे के बर्तन पर मुलायम कपड़े

से रगड़ें और फिर पानी से साफ करें। अगर बर्तन का रंग फीका पड़ गया है और

काला दिख रहा है तो 3 कप पानी में नमक और सिरका मिलाएं। अब बर्तन को

इस घोल में डालकर उबालें। इससे बर्तन की चमक वापस आ जाएगी।

Google search engine
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments